डीडीसी ने की आजीविका गतिविधियों की समीक्षा

Dhanabad: उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज जिले में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की।

 

उन्होंने जिले के सभी एफपीओ को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सभी अनुज्ञप्ति बीज, खाद, कीटनाशक, ई-नाम, जेम आदि को एक हफ्ते में आवेदन कराने तथा पांच एकड़ में बिरसा हरित बागवानी और कृषि कार्य करने वाले कृषकों के क्लस्टर का चिन्हिकरण करके डीप बोरिंग के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया.ddc

बैठक में बीज प्रसंस्करण इकाई, सब्जी उत्पादकों हेतु शोर्टिंग ग्रेडिंग स्थल का निर्माण, बाजार हाट निर्माण व सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए शीघ्रता से प्राक्कलन तैयार करने का निदेश दिया।

 

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश, जिला उद्यान पदाधिकारी श्री जनार्दन शर्मा, प्रोजेक्ट ऑफिसर मनरेगा श्री मनोज कुमार, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री सुदिप्ता बनर्जी उपस्थिति रहे।

 

Team PRD Dhanbad

Leave a Comment