Dhanbad : धनबाद में एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई हुई। घटना भूली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में हुई। महिला ने दावा किया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी और वह अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है।
युवक की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले
महिला के परिजनों ने उसे घर में अकेली पाया और फिर शोर मचाने लगे। आसपास के लोग जमा हो गए और युवक की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसे भी पढ़े : मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया जमकर हंगामा
4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
महिला के परिजनों ने कहा कि उन्हें अब उस से कोई मतलब नहीं है। युवक ने दावा किया कि महिला ने उसे फोन कर बुलाया था। दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन डेढ़ साल पहले महिला की शादी हो गई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी।