Dhanbad : सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर एक आयोजन डिगवाडीह में किया. आयोजन की मुख्य अतिथि कांग्रेस एवं इंटक नेत्री अनुपमा सिंह थी। गुलगुलिया विद्यालय, झरिया के तत्वाधान में यह आयोजन था. इस अवसर पर गुलगुलिया विद्यालय के संस्थापक अनिल पाण्डेय द्वारा गुरु गोबिंद सिंह पर हस्तलिखित लघु पुस्तिका का विमोचन अनुपमा सिंह द्वारा किया गया।
मौके पर अनुपमा सिंह ने कहा कि श्री गोविन्द सिंह महाराज की जीवनी और शिक्षा आज के संदर्भ में और भी प्रासंगिक है। उनकी शिक्षा से ज्ञान का प्रकाश फैलता है तथा बेहतर समाज के निर्माण के लिए रास्ता प्रशस्त होता है। उन्होंने समाज सत्य और न्याय का प्रकाश फैलाया उन्होंने लोगों को यह सिखाया की जीवन में सत्य और धर्म का पालन करना ही सच्चा प्रकाश है श्री गुरु गोविंद सिंह जी ना केवल एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे बल्कि वे एक कुशल योद्धा, कवि और विचारक भी थे उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं साहस निष्ठा और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में जागरूकता और आध्यात्मिकता का संचार किया।
आयोजन में अनिल पांडे जी ने प्रस्ताव रखा प्रस्ताव पारित हुआ कि खालसा पंथ की शिक्षा सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी जाए। इसे कोर्स में भी एक अध्याय के रूप में शामिल किया जाना समाज हित में होगा । अनुपमा सिंह ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार को इस प्रस्ताव से अवगत करायेंगी। लघु पुस्तिका के एवज में अनुपमा सिंह ने सहयोग राशि देकर अनिल पाण्डेय जी को प्रोत्साहित किया इस राशि का आधा हिस्सा गुलगुलिया विद्यालय के पुनरुद्धार हेतु उपयोग किया जाएगा।
मौके पर कांग्रेस के नेता मोख्तार खान,सन्तोष महतो,किशोर कुमार, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, सतीश चंद्र रजक, भोला सिंह,सतपाल सिंह ब्रोका, भगवान दास, मसूद आलम, कालीचरण यादव आफताब आलम,बंमभोली सिंह मास्टर अजीज,मनोज सिंह सुरेंद्र राम संतोष चौधरी,जयप्रकाश चौहान, अन्नू पासवान,शिव शंकर सिंह डब्लू अंसारी, सुधीर धारी, इम्तियाज आंसारी, अशीत शेखर, बड़ी संख्या में मौजूद थे।