धनबाद। राष्ट्रीय सूड़ी समाज के वन भोज सह मिलन समारोह में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। इस समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी राजेंद्र मंडल ने समाज के भवन निर्माण के लिए अपने स्वेच्छा से 1200 स्क्वायर फीट भूमि समाज को दान कर दी।
इस भवन के निर्माण के लिए समाज के लोग वर्षों से प्रतीक्षारत थे, लेकिन उन्हें भूमि उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण उनके भवन निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा था। राजेंद्र मंडल के इस पहल को समाज के अन्य सदस्यों ने सराहना की एवं समाज की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया।
समाज के लोगों ने राजेंद्र मंडल के इस पहल को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उनके इस योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर धनबाद जिला अध्यक्ष परितोष मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कल्पना मंडल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
इस समारोह में राष्ट्रीय सूड़ी समाज के राष्ट्रीय संयोजक रणबीर भारतीय ने कहा कि समाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है और राजेंद्र मंडल के इस योगदान के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल ने कहा कि राजेंद्र मंडल का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा है और हमें उनके इस योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए पूर्व सांसद सूरज मंडल, पूर्व विधायक अमित मंडल, राष्ट्रीय सूड़ी समाज के राष्ट्रीय संयोजक रणबीर भारतीय, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, प्रवेश प्रवक्ता मनबोध मंडल, प्रदेश विधि प्रमुख विमल मंडल, प्रदेश विधि प्रमुख सागर मंडल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सोनाली मंडल, प्रदेश महामंत्री कुमकुम देवी, महिला मोर्चा संरक्षक डोर मंडल, युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल मंडल, युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु मंडल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विकास मंडल, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष पंकज मंडल, धनबाद जिला अध्यक्ष परितोष मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कल्पना मंडल, जिला महामंत्री नाविक मंडल व राजू मंडल, जिला उपाध्यक्ष मधुर मंडल, गोलक मंडल व हेमंत मंडल, जिला मंत्री सुबल मंडल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कल्पना मंडल व महुआ मंडल, जिला मंत्री बुलू मंडल व सरिता मंडल, विधि प्रमुख मिनोती मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मंडल, जिला कोषाध्यक्ष विकास मंडल, जिला मंत्री गौतम मंडल व राजा मंडल, सेवक मंडल, वृंदावन मंडल एवं हजारों की संख्या में समाज प्रेमी उपस्थित हुए।