धनबाद : धनबाद के निवासी कर्नल जे के सिंह जो वर्तमान में झारखण्ड पुलिस में कमांडेंट के पद पर तैनात है। बुधवार 15 जनवरी को इन्होंने भारतीय सेना दिवस परेड में कमेन्टरी की। यह 15 जनवरी को प्रात: 7:52 से 10:06 पर दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इस वर्ष भारतीय सेना दिवस परेड जो कि भारतीय सेना की वीरता और बलिदान का प्रतीक है, महाराष्ट्र के बी इ जी सेंटर पूणे में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थलसेनाध्यक्ष जेनाल उपेन्द्र द्विवेदी, परम विशिष्ट सेवा मैडल, बौ अति विशिष्ट सेवा मैडल की ओर सभी ऑफिसर्स और अन्य पद को शुभकामना सन्देश दी। और सभी सैनिकों को भारतीय सेना की महान परंपरा के प्रति निष्ठावान बने रहने और देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा दिए। कार्यक्रम के दौरान जिन शूरवीर सैनिकों ने मातृ भूमि की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए, उन शहीद परिवार को और अदम्य साहस प्रदर्शन करने वाले वीर सैनिकों को थलसेनाध्यक्ष ने सम्मानित किया। कर्नल सिंह बतौर हिन्दी कमेन्टेटर पिछले तकरीबन दो दशकों से राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में विशेष योगदान दे रहे हैं।
अनुराग गुप्ता, आईपीएस पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक ने हमेशा से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विशेष योगदान देने के किए कर्नल सिंह सहित समस्या बल को प्रेरित किया है। यह राष्ट्र और राज्य के लिए गौरव की बात है।कर्नल सिंह भारतीय सेना की गौरव गाथा जो कि भारतीय सेना के सैनिक की प्राचीन काल से अब तक की यात्रा का वृतान्त है, वहाँ इस कार्यक्र में भी बतौर उद्घोषक अपना योगदान दिया। आर्मी पैरालिम्पिक नोड जिसमें ऐसे सैनिक जिन्होंने युद्ध में अपने अंगों का बलिदान दिया और खेल के क्षेत्र में देश के लिए लड़ना चाहते हैं, उसे राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है, उस पर आधारित फिल्म में कर्नल जे के सिंह की ही वॉयस ओवर रिकॉर्ड किया गया है।
इस उद्घाटन के दौरान नायब सूबेदार होकाटो सेमा पेरिस 2024 पैरालंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सीटिंग शॉटपुल और सिमरन पत्नी नायक गजेन्द्र 200 मीटर स्प्रिंट नोड उद्घाटन में मौजूद रहे। इसका उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया।रक्षामंत्री जवानों के साथ चायपान कार्यक्रम में शामिल हुए। वहाँ भी झारखण्ड पुलिस की आवाज कर्नले जे के सिंह की उपस्थिति उद्घोषक के रूप में हुई।