Ranchi: रांची के सिल्ली थाना अंतर्गत अजयगढ़ राजा टांड़ गांव में 60 वर्षीय विधवा महिला उर्मिला देवी पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, उनके पैरों को कुचल दिया गया ।
शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे एक जंगली हाथी ने गांव के पास सड़क पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को पटक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हाथी ने महिला के पैरों को कुचल दिया है। सिर में भी गंभीर चोट है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे महिला घर से बाजार जा रही थी। जैसे ही सड़क पर पहुंची एक हाथी ने हमला कर दिया। वन विभाग के वनपाल जय प्रकाश साहु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है साथ ही महिला को परिवार वालों को तत्काल पांच हजार सहयोग राशि दिया गया है कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ₹25000 दिया जाएगा।