सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग की बैठक संपन्न

 


शादी की तैयारियों में महिला विंग की अहम भूमिका रहती है: जया सिंह 


धनबाद: रविवार को सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति के महिला विंग की बैठक यूनियन क्लब धनबाद में की गई।

महिला विंग की सदस्य जया सिंह ने बताया की सर्वधर्म सामूहिक विवाह पिछले 10 वर्षो से लगातार सफलतापूर्वक होते आ रही है।इस 11 वें वर्ष में भी 101 जोड़े का विवाह निःशुल्क की जा रही है।अभी तक 86 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा हो चुके है। विवाह सभी धर्मो के अपने अपने रीति रिवाजों से की जायगी।इस विवाह में धनबाद के अलावा झारखण्ड के विभिन्न जिलों के अलावा बंगाल से भी जोड़े आने की संभावना है। शादी की तैयारियां समिति द्वारा जोरशोर से की जा रही है। बताया कि शादी में महिलाओ की अहम् भागेदारी रहती है।11 जनवरी को विवाह स्थल में भूमि पूजन के साथ साथ सभी जोड़ों को शादी की जोड़ा वितरण की जायगी।14 जनवरी की शाम को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित की गई है।15 जनवरी को सुबह दुल्हनों को तैयार करने के लिए धनबाद के ब्यूटी पार्लर की सेवा ली जायगी। बैठक में सुनीता सिंह,पिंकी सिंह, अपराजिता,मीनू अग्रवाल, दीपाली, पिंकी गुप्ता,पूनम बिंदी पाठक, सुष्मा प्रसाद,अन्नू,संगीता जायसवाल,बबिता सिंह,अर्चना,रमा सिन्हा आदि मौजूद थीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.