धनबाद बना सिनियर झारखंड स्टेट जूडो चैम्पियन


धनबाद :
रांची के जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल मे आयोजित दो दिवसीय सब जूनियर व सिनियर झारखंड स्टेट जूडो चैम्पियनशिप मे 7 स्वर्ण ,4 रजत व 3 कांस्य के साथ धनबाद बना राज्य चैम्पियन। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया की 28 व 29 दिसंबर को राज्य जूडो चैम्पियनशिप का उद्घघाटन स्थानीय विधायक सुरेश बैठा ,झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष के.एन.त्रिपाठी व महासचिव परीक्षित तुवारी ने किया।पुरे झारखंड के 20 जिलों के लगभग 600 खिलाड़ी सम्मिलित हुए।धनबाद के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं।स्वर्ण पदक यश राज,संभव कुमार,सोमनाथ भट्टाचार्यजी,मानसी कुमारी,अलाफिया जोहा,अनुप्रिया लाल,संस्कार। रजत पदक 

पलक परमा,लक्ष्मी कुमारी,संघर्ष सुमन, अनिकेत भारद्वाज। 

कांस्य पदक आदर्श राज,प्रशांत हेम्ब्रम,आदर्श कुमार।धनबाद के जूडो खिलाड़ीयों के शानदार प्रदर्शन पर धनबाद जिला जूडो संघ के अध्यक्ष शैयद मतलुब हासमी,कोषाध्यक्ष विनय रिटोलिया,तोराब खान, दिनेश मंडल, पंचम लाल शर्मा आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.