धनबाद में महिला की हत्या केस में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया


DHANBAD : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के श्रीनगर में 9 नवंबर 2024 को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला के भाई सिकंदर पासवान की शिकायत पर पुटकी थाना में कांड संख्या-124/2024 दर्ज किया गया था।



पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छापामारी दल का गठन किया, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (वि० - व्य०) धनबाद ने किया। छापामारी दल ने 48 घंटे के अंदर आरोपी ललन पासवान को मायाबीघा थाना कादीरगंज, जिला - नवादा (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी ललन पासवान, उम्र 37 वर्ष, पुत्र जयराम पासवान, निवासी श्रीनगर, थाना- पुटकी, जिला - धनबाद है।


पुलिस ने आरोपी के पास से खून लगा हुआ साइकिल का गियर (चक्री) पाईडल और 100 ग्राम का बटखारा बरामद किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.