धनबाद में 43 खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों का किया गया स्पॉट पर जांच

धनबाद। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब वाहन द्वारा आज दूसरे दिन भी धनबाद स्टेशन रोड और आस पास के करीब 43 खाद्य प्रतिष्ठानों में 123 खाद्य नमूनों यथा समोसा, छोले, चटनी, तेल, मसाले, दाल , मिठाई, लड्डू, पनीर, दही, एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का स्पॉट पर जांच किया गया।

इनमें 19 नमूने जांच में विफल हुए जिन्हें नष्ट करवा दिया गया और दुकानदार को सख्त चेतावनी दी गई। सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिबंधित चंपई रंग का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई। सभी को फूड लाइसेंस बनवाने का आदेश दिया गया ।

जांच टीम में तीन फूड एनालिस्ट शुभम, रोहित, और पंकज मौजूद हैं जो कि सैंपल का वही स्पॉट पर जांच करते है । खाद्य सुरक्षा कार्यालय से राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार और प्रिंस वी मौजूद रहे।

Leave a Comment